शाहजहांपुर , सितंबर 05 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की वाहनों से कुचलकर मौत हो गई है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को बताया कि कनेग गांव के रहने वाले सोमेश शुक्ला (24) मोहित अवस्थी (23) मोटरसाइकिल से नीम करोली मंदिर जा रहे थे उनकी बाइक तिलहर थाना क्षेत्र के भेदपुर के पास पहुंची तभी, पीछे से आ रही एक बस ने इनके टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों वाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
श्री दीक्षित ने बताया कि दूसरी घटना में जयपुरिया स्कूल के पास एक पिकअप गाड़ी खराब हो गई थी जिसका चालक सतीश (26) ठीक कर रहा था तभी पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके चलते हादसे में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित