शाहजहांपुर , अक्टूबर 02 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में शुक्रवार को शराब के नशे में एक युवक ने अपने ताऊ के सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी रामसनेही (75) का किसी बात को लेकर अपने भतीजे अरविंद से विवाद हो गया था आरोप है कि शराब के नशे में भतीजे अरविंद ने ईंट से अपने ताऊ रामसनेही के सिर पर कई वार कर दिए जिससे गंभीर रूप से घायल रामसनेही की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच कर रही है।आरोपी अरविंद की तलाश कीजा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित