शाहजहांपुर , सितंबर 19 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शुक्रवार रात घर में घुसकर व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला वांछित आरोपी को पुलिस ने आज एक सशस्त्र मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना रामचंद्र मिशन पुलिस हरदोई बाईपास पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घर में घुसकर जान से मारने की नियत से व्यापारी नीरज पर चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त आजम उर्फ शिबू एक सफेद रंग की मोटर साइकिल से हरदोई बाईपास से गुजरने वाला है। पुलिस ने मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फरार कर दिया। पुलिस ने अपनी आत्म रक्षा में जवाबी कार्यवाही में फायरिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली मार कर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मुठभेड़ में एक कांस्टेवल को भी चोट आई है।घायल आरोपी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों को घटन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित