शाहजहांपुर , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सिधौली क्षेत्र में रविवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को रोड रोलर ने टक्कर मार दी ।इस हादसे में बाइक सवार दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्राधिकारी पुवायां सीओ प्रवीण मलिक रविवार को बताया कि थाना सिधौली क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के रहने वाले प्रकाश अपनी पत्नी बुद्धि देवी और पोते प्रदीप एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।शेखुपुर के पास समाने आ रहे रोड रोलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इस हादसे में बुद्धि देवी (61) और पोता प्रदीप (7) की रोड रोलर के पहिए के नीचे आ जाने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में बाइक चला रहे प्रकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कालेज भेजकर दोनो शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित