शाहजहांपुर , मई 03 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले जिले के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र एक युवक को वरगलाकर मोबाइल टावर पर चढ़ने और न्याय न मिलने पर कूद कर जान देने को प्रेरित करने वाले एक कथित मीडिया कर्मी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है पुलिस के अधिकारी ने उक्त जानकारी दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने रविवार को बताया कि थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाला सत्यम शनिवार को मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद उसे टावर से नीचे उतार लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित