शाहजहांपुर , मई 29 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार को बिहार के रहने वाले बीएससी नर्सिंग के छात्र के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि नर्सिग इंस्टिट्यूट के प्रबंधक संजय गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि विद्यालय के छात्र ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को जानकारी में पता चला कि बिहार राज्य के जिला रोहतास का रहने बाला अजय राज (24) बीएससी नर्सिंग का छात्र है। हॉस्टल में साथ रहे रहे सहपाठियों ने देखा जिसके बाद स्कूल प्रशासन के अधिकारी छात्र को फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक छात्र के साथ पढ़ने वाले छात्रों और इंस्टीट्यूट प्रबंधन के जानकारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित