शाहजहांपुर , अगस्त 06 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कटरा क्षेत्र में गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के बाद युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने गुरुवार को बताया कि थाना कटरा पुलिस को फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक नव युवक युवती के घर में घुसा और परिवार जनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया गया।सूचना पर पुलिस गांव बाजपुर कुरमिखा मौके पर पहुंची परिजनों द्वारा युवक और युवती से मारपीट की गई थी। घटना के बाद मानसिक रूप से आहत युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।दोनो को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उत्तराखंड राज्य के काशीपुर का रहने बाला युवक माधव के युवती से प्रेम संबंध चल रहा था जिससे चलते उससे मिलने उसके घर आया था।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित