शाहजहांपुर , अप्रैल 09 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात अपरधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में गोली में गोली लगी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि चौक कोतवाली पुलिस टीम कन्नौजिया तिराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू सिटी ककरा खुर्द रोड से ककरा कलां की ओर जाने वाले मार्ग पर दो व्यक्ति अवैध असलहा के साथ मोटरसाइकिल से किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु शहर की ओर आ रहे हैं पुलिस ने उनकी मोटर साइकिल रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी। आगे जाकर बाइक फिसल कर गिर गई।

घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से रणजीत सिंह नाम के दरोगा बाल बाल बचा हैं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश भूरे उर्फ भूरिया बंजारा (32) के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बहा से फरार हो गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित