शाहजहांपुर , अप्रैल 21 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में सोमवार देर रात चेकिंग दौरान एक सशस्त्र मुठभेड़ में पुलिस ने बाइक सवार तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां (सीओ)प्रवीण मलिक ने मंगलवार को बताया कि थाना पुवायां पुलिस मोहम्मदी रोड़ पर अंडरपास के निकट चेकिंग कर रही थी इस दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे और पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई । इसके बाद अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त सौरभ मिश्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त सौरभ मिश्रा (28) अर्पित सक्सेना (20) और मौसम दीक्षित (22) राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनने, चोरों और शास्त्र अधिनियम जैसी अपराध को अंजाम देते थे इस संबंध में जनपद लखीमपुर और शाहजहांपुर में 20 मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने इसके पास से एक छीना गया मोबाइल, पल्सर मोटरसाइकिल और तमंचा बरामद किया है।पुलिस ने तीनों अभियुक्त के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित