शाहजहांपुर , सितंबर 23 -- त्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद स्थापित करने की प्रक्रिया, विभिन्न संकेतों और उनके व्यवहारिक उपयोग की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में पुलिसकर्मियों को सक्षम बनाना था।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्था के सदस्यों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने पुलिस एवं संस्था के बीच सहयोग और समन्वय को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित