शाहजहांपुर , जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में एक पत्रकार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म मैसेंजर पर जान से मारने की कथित धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने बुधवार को बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के विष्णु विष्णु पुरम कालोनी निकट सैटालाईट बस अड्डा के रहने वाले विनायक मिश्रा पेशे से पत्रकार है।आरोपी को एक मामले में गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया था जिसके आधार पर पत्रकार द्वारा खबर को प्रकाशित किया गया था। जिससे बौखलाये आरोपी अर्जुन कोरी उर्फ लुक्का ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म मैनजर पर आकर पत्रकार विनायक मिश्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, " मुझ पर 8 मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं, एक मुकदमा तुम्हारा और सही अब संभल कर घर से निकलना।"उन्होंने बताया कि मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रोजा पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी अर्जुन कोरी उर्फ लुक्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित