शाहजहांपुर , मई 09 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कथित रूप से पत्नी के प्रेमी को जान से मरने की नियत से गोली मारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।मुठभेड़ में एक कांटेबल गोली लगने से जख्मी हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने शनिवार को बताया कि थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पेहना के रहने वाले अमित सिंह(28) पानीपत में जेसीबी जलता था। अमित सिंह के भाई को 07 मई को शादी होने वाली थी इसलिए बहा कुछ पहले पानीपत से गांव में आ गया था। 06 मई को बह घर से शादी का समान खरीदने निकला वापस लौटते समय अमित सिंह टापर गांव के पास जख्मी हालत में पड़ा था।सूचना पर पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सर में गोली लगने की पुष्टि की थी।पुलिस को अमित सिंह की पैंट की जेब से एक लाख रूपये भी मिले थे। परिजनों ने जलालाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित