शाहजहांपुर , जुलाई 14 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र मंगलवार शाम को घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।उसके बाद पति ने स्वयं को भी गोली मार ली।पुलिस ने घायल आरोपी पति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया कि थाना खुटार पुलिस को सूचना मिली कि महोलिया वीरान गांव में एक महिला को गोली लगी है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंच कर पता चला कि हरि पाल (65) ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी लक्ष्मी (55) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति ने अपने जान लेने के उद्देश्य से स्वयं के पेट में गोली मार ली।

पुलिस ने घायल पति हरिपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटार पर भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बरामद कर लिया है।लिखित तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित