शाहजहांपुर , जुलाई 07 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर के बाहर खेलते समय निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रोजा क्षेत्र के गांव उदियापुर निवासी मुनेन्द्र की पुत्री नताशा (8) मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में निर्माणाधीन दीवार अचानक भर भराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह मलबे में दब गई।हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पीआरवी को दी गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर बच्ची के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित