शाहजहांपुर , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाली एक महिला एक नाबालिग को अपने घर में बर्तन धुलवाने के लिए ले गई थी। घर में ही मौजूद एक युवक ने नाबालिक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र एक मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को बुधवार शाम पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला अपने घर पर बर्तन धुलवाने के लिए ले गई जब किशोरी घर के अंदर चली गई तो महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया इसी दौरान घर में मौजूद 28 वर्षीय युवक आरिफ ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी की चीख पुकार सुनकर जब मोहल्ले वाले पहुंचे तो किशोरी अव्यवस्थित हालत में परिजनों को मिली घटना के बाद आज बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई।
द्विवेदी ने बताया की पुलिस ने आरोपी आरिफ के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित