शाहजहांपुर , मई 07 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात घर में घुसकर चोरी करने वाले दो अंतर्जनपदीय चोरों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त उमर गंज क्षेत्र में है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मंगू और राजेश जनपद खीरी का रहने बाला है उसके ऊपर विभिन्न जनपदों में 26 मुकदमे दर्ज है। दूसरा अभियुक्त लालजी मौर्य आजमगढ़ का रहने बाला है इसके ऊपर भी 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।पुलिस को इन लोगों के पास से दो अवैध तमंचे कारतूस और कुछ चोरी किया हुआ सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि दोनो अभियुक्तों के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) एवं धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस से संबंधित बरामद माल के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित