शाहजहांपुर , फरवरी 14 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ रूपये की कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को फर्जी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि नवंबर 2025 को जीएसटी अधिकारी द्वारा रोजा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें उन्होंने एक ट्रक पकड़ा था जिसमें जीएसटी के फर्जी बिल लगे थे। इस मामले एसआईटी का गठन कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के सुपरविजन में बहुत ही कम समय में इस रैकेट का खुलासा करते हुए दिल्ली के रहने वाले अखिलेश, विपिन शिवओम, और राहुल सहित चार लोगों को अटसलिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कूटरचित जीएसटी फर्मों से संबंधित ई-वे बिल, बिल्टी, मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित