शाहजहांपुर , अक्तूबर 15 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित राज्य सड़क परिवहन निगम (रोड़वेज) में संविदा चालक की शिकायत पर बरेली की एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को रोडवेज में तैनात एक कर्मचारी को ड्यूटी लगाने के एवज में चार हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने गुरुवार को बताया कि रोडवेज में तैनात संविदा चालक सरोज मिश्रा से ड्यूटी लगाने के नाम रोडवेज कर्मचारी नृपेश सिंह ने चार हजार रुपये मांगने की शिकायत बरेली की एंटी करप्शन में की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने शाहजहांपुर रोडवेज कार्यालय पहुंचकर जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते समय नृपेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कार्रवाई के बाद आरोपी नृपेश सिंह को गिरफ्तार कर सदर बाजार थाने पहुंची। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित