शाहजहांपुर , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) तिलहर ज्योति यादव ने शनिवार को बताया कि मंसूरपुर गोटिया गांव निवासी विपिन कुमार मौर्य (28) अपने साथी रमेश (25) के साथ कपसेडा मेले में बच्चों के खिलौनों की दुकान लगाते थे। शुक्रवार रात दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर नवीन गल्ला मंडी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर तिलहर कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित