शाहजहांपुर , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार को ट्यूशन पढ़ने गई छह वर्षीय बच्ची से घर में मौजूद शिक्षिका के पिता ने कथित रूप से बच्ची के साथ छेड़छाड़ कीपुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रविवार को बताया कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला कांस्टेबल एक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ रहती है। उसकी बच्ची शहर के कांवेंट स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। कांस्टेबल अपनी बच्ची को एक महिला शिक्षिका के पास ट्यूशन पढ़ने भेजते थी। बच्ची ट्यूशन पढ़ने के बाद घर में खेल रही थी कि तभी अकेला पाकर शिक्षिका का पिता सत्यवीर सिंह (50) जो कि फौज से सेवानिवृत्त हो चुका है उसने बच्ची के साथ गलत इरादे से छूते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया कि मासूम बच्चियों पर बढ़ते अपराध को देखते हुए मेरे द्वारा महिला कांटेवलो की टीम और स्कूल की शिक्षकों के साथ मिलकर कन्वर्ट स्कूलों में बच्चियों को गुड टच और बेड टच के बारे में समझाने का काम करती है।बच्चियों को ये भी बताया जाता है कि अगर कोई भी उसे बेड टच करे तो घर में ये अपने स्कूल में पढ़ाने बाली शिक्षिकाओं को जरूर बताएं।इसी जागरूकता के चलते बच्ची ने उसके साथ घटना अपनी मां महिला कांस्टेबल को बताई। महिला तत्काल बच्ची के साथ सदर बाजार थाने पहुंच कर सेवानिवृत्त फौजी सत्यवीर के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित