शाहजहांपुर , फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में रविवार शाम जमीनी रंजिश में भतीजो ने अपने चाचा को घेरकर गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी भतीजे मौके से फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि गाड़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव के रहने वाले वीरेश सिंह (50) अपने एक भतीजे तथा गांव के अन्य लोगों के साथ कार पर सवार होकर महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा थे। तभी उनके भतीजों ने दो गाड़ियों से उनका पीछा कर चाचा की कार में टक्कर मार दी।

टक्कर से चाचा की कार सड़क से नीचे उतर गई।इस दौरान भतीजों ने चाचा वीरेश सिंह के गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।कार की टक्कर से चाचा की कार पर सवार पांच अन्य लोग भी घायल हुए है। जिनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित