शाहजहांपुर , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसके घर के अंदर से बरामद हुआ है। मृतक का अपनी पत्नी से तीन साल से विवाद चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजपुर में रहने वाले राम केवल (30) अपने घर में अकेला रहता था आज सुबह जब काफी समय तक मृतक बाहर नहीं निकला तो घर के बाहर रह रहे उसके पिता ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मृतक चारपाई पर पड़ा था उसकी गर्दन पर निशान थे।
उन्होंने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से पिछले 3 साल से विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी मायके में रह रही थी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजन घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए।
श्री द्विवेदी ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित