शाहजहांपुर , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में गश्त के दौरान रविवार तड़के पुलिस आरक्षी मनीष शर्मा की सड़क दुर्घटना मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शर्मा कार से जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।इस हादसे में आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गयी। क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने रविवार को बताया कि चीता मोबाइल-17 पर तैनात कांस्टेबल मनीष शर्मा ने सूचना दी कि रोजा थाने में तैनात आरक्षी अंकित कुमार की कार अनियंत्रित होकर महाराणा प्रताप पार्क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
सूचना पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक विजय कुमार मौके पर पहुंचे। आरक्षी अंकित कुमार (35) गंभीर हालत में कार के अंदर फंसे हुए थे। आरक्षी को कार से निकालकर दूसरी पुलिस गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक आरक्षी अंकित कुमार मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र की रामपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह 24 जून 2024 से रोजा थाने में तैनात थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित