टोक्यो , जुलाई 16 -- थाईलैंड के पूर्व पुरुष एकल बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन कुनलावुत विटिडसर्न ने मई में लगी पीठ की मांसपेशियों की चोट से उबरते हुए गुरुवार को वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी जिया हेंग जेसन तेह को हराकर जापान ओपन के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली। इस टूर्नामेंट में कई शीर्ष-रैंक वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग वजहों से संघर्ष करना पड़ा है। विटिडसर्न ने दूसरे राउंड में सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 21-11, 21-16 से हराया, जबकि वर्ल्ड नंबर वन शी युकी ने कनाडा के ब्रायन यांग को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले मे 16-21, 21-19, 21-18 से हराया। जोनाथन क्रिस्टी, लोह कीन यू और एलेक्स लैनियर जैसे खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं, जबकि क्रिस्टो पोपोव और नारोका कोडाई को आगे बढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

जापान ओपन से पहले सिंगापुर ओपन और इंडोनेशिया ओपन में विटिडसर्न को चोट के कारण बीच में ही हटना पड़ा था, लेकिन अब वह चोट से उबर चुके है।

मुकाबला जीतने के बाद विटिडसर्न ने से कहा, "अब वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले मेरे पास जापान ओपन और चाइना ओपन हैं। मुझे इस टूर्नामेंट और अगले हफ़्ते भी अटैक और डिफेंस, दोनों तरह के गेम में सब कुछ आजमाना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप मेरा सपना है। मैंने पहले ही (एक गोल्ड) जीता है, लेकिन इस बार मैं फिर से कोशिश करना चाहता हूँ - मुझे फिर से गोल्ड मेडल चाहिए। मेरे पास अभी सिर्फ़ एक है और मुझे इसे बढ़ाना है। मुझे दो या तीन चाहिए।"उन्होंने कहा, "मेरे लिए, मैं अभी टॉप खिलाड़ी नहीं हूं। मैं अभी भी एक सामान्य खिलाड़ी हूं। मुझे शीर्ष खिलाड़ी बनने के लिए सीखना होगा। मुझे सीखना और कोशिश करनी होगी। मुझे अभ्यास करना होगी।"नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक विश्व चैंपियनशिप होने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित