श्रीगंगानगर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में एक विवाह समारोह के दौरान एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक घायल जसवंतसिंह बावरी (40) ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब पांच बजे गांव में ही हाकमसिंह बावरी की शादी में गया था। वहां गुरप्रीतसिंह, गुरमेलसिंह बावरी और एक अन्य ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इन व्यक्तियों ने उसे वहां आते ही मारपीट शुरू कर दी। गुरप्रीतसिंह ने उसके सिर में तेज धार वाले हथियार से चोट मारी ,जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने बताया कि जसवंतसिंह का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित