मिर्जापुर,22अप्रैल(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विवाह का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है।शादी के पहले दूल्हा फरार हो गया पिता ने अपने सबसे छोटे से बेटे से शादी की रस्म पूरी कराई। शादी के बाद वह भी भाग निकला।अब लड़की पक्ष अपने साथ न्याय के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं।

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक को जब अपनी दास्तां सुनाई वे भी चकरा गई।

मामला इस प्रकार है। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कन्या का विवाह साल छह सात पहले कछवा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सबसे बड़े लडके साथ 20अप्रैल के लिए तय हुई थी। 17अप्रैल को वह बिना बताए घर से भाग गया। जब बात लड़की पक्ष मालूम हुई तो वे परेशान हो उठे। सामाजिक दबाव में लड़के के पिता ने दूसरे को तैयार किया लेकिन वह अकसर बीमार रहता है तो लड़की पक्ष लोगों ने तीसरे से शादी करने की बात की पर वह तैयार नही हुआ। आखिर में सबसे छोटे बेटे से बात तय हुई और बाकायदा बारात आई पूरे विधि-विधान से 20अप्रैल को शादी की रस्म पूरी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित