अलवर , जुलाई 20 -- राजस्थान में अलवर जिले की वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी से चोरी की एक ग्राइंडर मशीन और एसी के पाइप भी बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान साहिल खान (21) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि साहिल खान के खिलाफ एनईबी और अरावली विहार थानों में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने, धोखाधड़ी और चोरी के माल की बरामदगी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित