मुरैना , अप्रैल 12 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के पोरसा थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भिंड के बीटीआई रोड निवासी दिनेश शाक्य लंबे समय से तीन चोरी की वारदातों में फरार चल रहा था। उसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर तीनों चोरियों का माल बरामद कर लिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित