मुरैना , अप्रैल 11 -- मध्यप्रदेश के मुरैना में आज शनिवार शाम शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर की याद मे वन विभागओर पुलिस विभाग केअधिकारियों व कर्मियों द्वारा केंडिल मार्च निकाला गया। यह मार्च पुलिस लाइन मुरैना से शुरू होकर अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय तक पहुंचायहां सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।केंडल मार्च में वन ओर पुलिस के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग। शामिल हुए।इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद हरकेश गुर्जर के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।वक्ताओं ने कहा कि उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा ओर यह समाज के लिए प्रेरणा काश्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित