शिमला , मई 02 -- हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने विश्वास जताया है कि आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाता अपना जोरदार समर्थन देते हुए बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवारों को विजय दिलाएंगे।

श्री बिंदल ने यहां नामांकन के अंतिम दिन कहा कि भाजपा ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी के चार नगर निगमों के अलावा 22 नगर परिषदें और 25 नगर पंचायतें शामिल हैं। पार्टी नगर निगमों में अपने आधिकारिक चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानीय निकायों में उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थन दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित