शहडोल , नवम्बर 07 -- मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के खैरहा पुलिस ने बीती रात ग्राम छिरहिटी गाँव के पांच आरोपियों से 8 लाख 71 हजार 700 रूपए की नकली करेन्सी जब्त कर के उन्हें गिरफ्तार किया है।
शहडोल के पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों शरद सिंह मरावी ,अरविन्द सिंह ,मनीष कुमार ,अनिल उरैती और नन्हे सिंह मरकाम के कब्जे से एक प्रिंटर और एक बाइक जब्त की गई है ,जिनका कुल मूल्य 9 लाख 21 हजार 7 सौ रूपया पाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित