म.प्र. वनकर्मी मारपीट गिरफ्तार शहडोल , फरवरी 14 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के सोहागपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़खेरा गाँव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश सिंह (50 वर्ष), जीतेन्द्र सिंह बघेल (34 वर्ष) और ब्रजेश सिंह (54 वर्ष) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को रेंजर रामनरेश विश्वकर्मा रिजर्व फॉरेस्ट में कोयला और रेत चोरी की जांच कर रहे थे। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करने पर उन्होंने वनकर्मियों से मारपीट की और ट्रैक्टर छुड़ा कर भाग गए। इस घटना में कई वनकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित