शहडोल , मई 30 -- मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जयसिंह नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो लग्जरी कारों को में लदा 350 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों कारें ओड़िशा से छत्तीसगढ़ आयी और शहडोल से उत्तर प्रदेश जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात के अंधेरे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। पकड़े गये आरोपी का नाम राहुल कुमार चर्मकार है।

सूत्रों का दावा है कि कार सहित 30 लाख रुपए का माल जब्त हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी राहुल को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दोनों कारों को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित