शहडोल , अप्रैल 02 -- लोकायुक्त रीवा ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने में पदस्थ एएसआई एहसान खान के खिलाफ घूस मांगने के आरोप में आज अपराध दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक ट्रक दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया था। इस मामले में जयसिंहनगर पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता हरिदीन साहू ने आरोप लगाया कि आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए एएसआई द्वारा घूस की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही वॉयस रिकॉर्डिंग के प्रयास के दौरान एएसआई एहसान खान मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित