शहडोल , अप्रैल 9 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के खांड नगर परिषद में उपयंत्री सुधा वर्मा को बिल स्वीकृत करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार रीवा की एक फर्म द्वारा खांड नगर परिषद के खेल मैदान में निर्माण कार्य किया गया था। इस कार्य के बिल पास करने के लिए उपयंत्री ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

बताया गया है कि पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त रीवा की टीम ने आरोपी को उसके शासकीय आवास से गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित