शहडोल , जुलाई 23 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के प्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष कुमार यादव को आर्थिक अनियमितता के आरोपों की जांच में प्राथमिक प्रमाण मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक, भोपाल के प्रबंध संचालक मनोज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी आदेश में संतोष कुमार यादव को निलंबित करते हुए रीवा की संभागीय शाखा से संबद्ध (अटैच) किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आर्थिक अनियमितता की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया प्रमाण मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित