शहडोल , जनवरी 12 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाने के एक आरोपी अमरजीत बैगा के शहडोल कोर्ट परिसर से फरार होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
आरक्षक हनुमान सिंह और मनोज बैगा के इस बारे में सूचना दिए जाने पर कल शाम पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने दोनों आरक्षकों को लापरवाही के आरोप में निलम्बित कर घटना की जाँच का आदेश दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार घटना के समय दोनों आरक्षक मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अदालत परिसर से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित