मुंगेर , जुलाई 10 -- मुंगेर जिले की पुलिस ने शस्त्र तस्करी में कूरियर की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति को 10 मैगजीन और 5 देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) अभिषेक आनंद, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार और अन्य के नेतृत्व में बरियारपुर पुलिस ने घोरघट एनएच- 80 पर वाहन जांच अभियान के दौरान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सीताकुंड ग्राम निवासी मोहम्मद सदाकत अंसारी उर्फ करकु पेसर मोहम्मद अताउर अंसारी को 10 मैगजीन ,पांच देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति शस्त्र तस्करी में कूरियर की भूमिका निभाता रहा हैएसडीपीओ श्री आनंद ने आज संवाददाताओं को बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने शस्त्र देने वाले और शस्त्र पाने वाले व्यक्तियों का नाम और पता पुलिस को बता दिया है।

अब पुलिस शस्त्र तस्करी में संलग्न गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार केवल शस्त्र एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए कुछ राशि अभियुक्त को दी जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित