नयी दिल्ली , मई 06 -- केन्द्र सरकार ने प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री शशि शेखर वेम्पति को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने छह मई को जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी। श्री वेम्पति पद भार संभालने की तिथि से अगले तीन वर्ष तक इस पद पर रहेंगे।
इससे पहले श्री प्रसून जोशी इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गौरतलब है कि श्री जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद उन्होंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित