नयी दिल्ली , फरवरी 16 -- कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है और कहा है कि एक दशक बाद उनसे (प्रियंका) से मिलकर अच्छा लगा और यह देखकर तथा सुनकर और अच्छा लगा कि वह कमाल का काम कर रही हैं।

गौरतलब है कि श्री थरूर हार्वर्ड इंडिया के सालाना समारोह में पहुंचे थे, जहां प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मुलाकात हुई। इस सम्मेलन में भारतीय उद्यमी, नीति निर्माता और संस्कृति से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुईं। श्री थरूर और प्रियंका चोपड़े इस समारोह के मुख्य वक्ताओं में शामिल थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात और उनके हाव-भाव ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित