देवरिया , अक्टूबर 03 -- देवरिया के सदर सांसद शशांक मणि को संसदीय स्थायी समिति की लेबर, टेक्सटाइल एंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

शशांक मणि ने इसे जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।उनके मनोनयन पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित