, Sept. 24 -- तेहरान,24 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि जब तक तेहरान की शर्तें पूरी नहीं हो जातीं तब तक ईरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा।
इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के प्रतिनिधियों ने कतर के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी पक्ष से संपर्क किया था। ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जुड़ी अपनी शर्तें अमेरिका तक पहुंचाईं। इन शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना,अमेरिका की आक्रामक कार्रवाइयों,नौसैनिक घेराबंदी और आर्थिक युद्ध को रोकना और ईरान की रोकी गई संपत्ति को जारी करना शामिल था।
ईरानी टेलीविज़न पर बुधवार को प्रसारित बयान में श्री रेज़ाई ने कहा, "जब तक ईरान की शर्तें पूरी नहीं हो जातीं तब तक होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोला जाएगा और न ही कोई बातचीत होगी।"उन्होंने कहा कि ईरान न तो जून में दोनों देशों के बीच हुए इस्लामाबाद ज्ञापन वाली स्थिति में लौटेगा और न ही इससे पहले वाली स्थिति में। श्री रेज़ाई ने कहा कि ईरान बातचीत में जल्दबाजी नहीं करेगा क्योंकि अमेरिका को ईरान का भरोसा जीतना होगा।
इससे पहले, ईरान की सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा था कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी थीं।
उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिसके जवाब में ईरान ने जोरदार हमले हुए। जून के मध्य में दोनों देशों ने लड़ाई रोकने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, लेकिन जल्द ही लड़ाई फिर से शुरू हो गई। यह संघर्ष अभी भी अनसुलझा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित