शिवपुरी , अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपने ही पिता को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेन बांसखेड़ी गांव निवासी वृद्ध पप्पू आदिवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पुत्र विजय आदिवासी बीती रात अत्यधिक शराब का सेवन कर रहा था। मना करने पर वह भड़क गया और डंडों से उसकी पिटाई कर दी।

हमले में पप्पू आदिवासी के दोनों हाथों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई पत्नी के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। घटना के बाद आरोपी पुत्र जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित