बुरहानपुर , अक्टूबर 15 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नावरा पुलिस चौकी ने शराब पीकर विवाद और हुड़दंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई के बाद खंडवा जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान सांईखेड़ा निवासी रूपेंद्र उर्फ मुन्ना प्रजापति (46) और डाभियाखेड़ा निवासी दिनेश सिंह तोमर (40) के रूप में हुई है। इनमें से एक पर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित