शिवपुरी , सितंबर 11 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले दो दिनों के दौरान लाइसेंसी शराब दुकानों पर हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 25 नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि ग्राम अमोलपठा, मानपुरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ द्वारा लाइसेंसी शराब दुकानों पर हमले किए गए और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इन घटनाओं के संबंध में पुलिस ने करीब 25 नामजद व्यक्तियों सहित तोड़फोड़ करने वाले 50 से अधिक लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित