श्रीगंगानगर , जून 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक शराब ठेका के सेल्समेन पर कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमले किये जाने की घटना सामने आयी है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सेल्समेन भूपेंद्र सिंह (45) का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें लगी हैं।
इस मामले में पुलिस ने रवि उर्फ रविंद्र और चार पांच अन्य व्यक्तियों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से भूपेंद्रसिंह की हत्या का प्रयास करने के आरोप में बुधवार शाम को मामला दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित