अलवर , जून 05 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में मजदूर ने शराब के नशे में कीट नाशक दवा का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पोस्ट ऑफिस के समीप रहने वाला लालाराम मेघवाल गुरुवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने घर में रखी कृषि कार्य में उपयोग होने वाली जहरीली दवा उठा ली और उसे पी गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित