श्रीगंगानगर , मार्च 17 -- पंजाब से गुजरात के लिए बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब की तस्करी के एक 22 महीने पुराने मामले में पुलिस ने एक शराब ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उसकी काफी समय से तलाश थी, लेकिन वह अब पकड़ में आया है।
पुलिस ने बताया कि राजियासर थाना क्षेत्र में 22 मई 2024 को पुलिस ने एक कैंटर से अवैध शराब की विभिन्न ब्रांड की 2652 बोतलें बरामद की थीं। मौके पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जबकि मुख्य आरोपी शराब ठेकेदार रणजीत सिंह जाट (45) की पुलिस तलाश कर रही थी। उसे पुलिस ने जयपुर में गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित