भरतपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान में करौली में हिंडौन की पुरानी बस्ती चिनायटा में अवैध शराब की दुकान के संचालन के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के बीचों-बीच संचालित शराब यह दुकान सुबह से देर रात तक खुली रहती है जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार रात के समय शराबियों द्वारा शोर-शराबा, गाली-गलौच और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित