भरतपुर , मई 04 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में जाटव बस्ती के समीप शराब का स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला-पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मनमर्जी करते हुए बस स्टैंड और जाटव बस्ती से महज 10 मीटर की दूरी पर ठेका खोलना चाहता है, जिसके पास ही साईं बाबा का मंदिर और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थान और धार्मिक स्थल के पास ठेका खुलने से न केवल माहौल खराब होगा, बल्कि महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी बढ़ेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित